अन्तर्राष्ट्रीय

इस देश में कोरोना से मरने वालों के शवों का दाह-संस्कार होगा अनिवार्य

कोलंबो( एजेंसी): श्रीलंका ने कोरोना संक्रमित मृतकों का दाह करना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत अब तक तीन मुस्लिम मृतकों के शव जला भी दिए गए हैं। हालांकि इसे अपने मजहबी रिवाज के खिलाफ मानते हुए यहां के मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया, लेकिन श्रीलंका सरकार ने इस विरोध को दरकिनार कर दिया है। इसकी वजह शवों से संक्रमण फैलने की संभावना खत्म करना बताई गई है। सरकार के गजट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन मृतकों के शवों को कम से कम 45 मिनट से एक घंटे के लिए 800 से 1200 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर जलाया जाएगा। स्वास्थ्य व क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्री के अनुसार सरकार इन शवों से भविष्य में किसी तरह के जैविक खतरे को खत्म करने के लिए यह कदम उठा रही है।

चिकित्सा व सुरक्षा उपकरण भी जलाए जाएंगे…
मृतक के ताबूत में ही वे सारे वस्त्र और फिर से उपयोग न होने वाले चिकित्सा व सुरक्षा उपकरण रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, जो उसके इलाज में उपयोग हुए। इन्हें भी शव के साथ जलाने के निर्देश दिए गए हैं। फिर से उपयोग हो सकने वाले उपकरणें को ठीक से विसंक्रमित करने को कहा गया है। दाह के बाद बची राख मृतक के परिजनों को दी जा सकती है। 

 

Related Articles

Back to top button