उत्तराखंड

उत्तराखंड : स्व. राजीव गांधी का किया भावपूर्ण स्मरण

रुद्रपुर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्व मनाया गया। राजीव नगर स्थित स्व. गांधी की प्रतिमा पर माल्यामर्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। इससे पूर्व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव नगर में एकत्र हुए। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजली दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि वह देश की कौमी एकता उसकी अखंडता और उसके विकास में हर संभव प्रयास करेंगे और किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान विजय अरोरा, प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, खगुपति विश्वास, अजीत मजूमदार, जयदेव मदक, पवित्रशील, विकास विश्वास, राजकुमार गुप्ता, सुजाहत खान, निरोद अधिकारी, सुमित छाबड़ा, अहिन्द्र सरकार, जमुना प्रसाद, बाबू खान, हेमलता मजूमदार, सरोज शर्मा, रजेश तरफदार, हरेंद्र चौधरी, चंद्रा आर्या, अजीत सक्सेना, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button