राजनीतिराष्ट्रीय

उप्र में 18 लाख सरकारी कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर

18लखनऊ   (दस्तक ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों के करीब 18 लाख कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के बैनर तले विभिन्न विभागों में कार्यरत लाखों सरकारी कर्मचारी पूरे राज्य में हड़ताल करेंगे। आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से दूर रखा जाएगा। राज्य कर्मचारी अधिकार मंच के अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने कहा  ‘‘प्रदेश सरकार के अधीन सभी विभागों में पांचवा वेतन आयोग लागू करने  नई पेंशन बदलकर फिर से पुरानी पेंशन नीति लागू करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर कल से हम अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी है  जिससे मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज जिलों में कर्मचारी साइकिल रैली निकालकर जनजागरण अभियान चलाएंगे। उधर शासन ने सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। जिसमें इन अधिकारियों से कहा गया है कि वे जिला स्तर पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें बताएं कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली हैं। तिवारा ने कहा कि सरकार की तरफ  से मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के माध्यम से जिलों में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को यह बताकर गुमराह कर दबाव बनाया जा रहा है कि सरकार ने उनकी मांगें मान ली है  जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कर्मचारी हड़ताल को लेकर अडिग हैं।

Related Articles

Back to top button