उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

उप्र : 10 सीटों पर 65 फीसदी मतदान

vtलखनऊ। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश की 1० सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 146 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर दिया। प्रदेश में इस चरण में मुजफ्फरनगर  शामली  मेरठ  नोएडा  गाजियाबाद  बिजनौर  बागपत  अलीगढ़  बुलंदशहर और कैराना सीटों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। दिलचस्प बात ये रही कि दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर और आस-पास के जिलों में मतदान प्रतिशत 7० फीसदी रहा। चुनाव आयोग के अनुसार सबसे ज्यादा 7०़ 85 फीसदी मतदान कैराना (शामली) उसके बाद सहारनपुर में 7०़ 64 फीसदी और मुजफ्फरनगर में 67़ 78 फीसदी मतदान हुआ। वहीं  गाजियाबाद में 6०़2०  नोएडा में 58़ 83  मेरठ में 62़68  अलीगढ़ में 6०.4०  बिजनौर में 75़ 38  बागपत में 65.़6० और बुलंदशहर में 59़ 36 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग की तरफ  से बताया कि शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ है। देर रात तक इसमें थोड़ी सी वृद्धि संभव है  क्योंकि कुछ जगहों पर शाम छह बजे तक कई मतदाता मतदान करने आए। पूर्वा? 11 बजे तक जहां 25 फीसदी मतदान हुआ था  वहीं छह घंटे बीतने के बाद 1 बजे मतदान का आंकड़ा 38 फीसदी रहा। वहीं शाम 6 बजे तक यह आंकड़ा 65 फीसदी पहुंच गया।  वर्ष 2००9 के लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर करीब 52 फीसदी मतदान हुआ था। यानी इस बार करीब 14 फीसदी मतदान प्रतिशत बढ़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। राज्य के प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि राज्य के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपादित हुआ। उम्मीद है कि यही चलन आगे की चरणों में जारी रहेगा।इक्का दुक्का स्थानों पर छिटपुट विवादों की खबरें आईं। बागपत में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार सत्यपाल सिंह की गाड़ी पर पथराव हुआ। आरोप है कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने इसे अंजाम दिया।मेरठ  बिजनौर  बागपत और बुलंदशहर में कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें आने से कुछ समय के लिए मतदान प्रभावित हुआ।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा कि कुछ बूथों पर शिकायत मिलने पर तत्काल मशीनें बदलकर मतदान प्रक्रिया सुचारु कराई गई।इस चरण में रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह  जया प्रदा  कांग्रेस उम्मीदवार नगमा  राज बब्बर  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हुकुम सिंह  पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल वी.के. सिंह और टीवी पत्रकार और आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार शाजिया इल्मी की किस्मत दांव पर है। इस चरण में कुल 1़ 69 करोड़ मतदाताओं को मतदान करना था  जिनमें 93़ 63 लाख पुरुष और 76़ 25 लाख महिला शामिल थे। मतदान के लिए कुल 8 435 पोलिंग सेंटर और 15 ००० से ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। इस चरण में कुल 146 उम्मीदवारों में 16 महिलाएं शामिल थीं। सबसे ज्यादा 24 उम्मीदवार नोएडा सीट पर हैं  जबकि सबसे कम 1० उम्मीदवार बुलंदशहर सीट से किस्मत आजमा रहे थे।शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों और पुलिसकर्मियों की 1०० से अधिक कंपनियां तैनात थीं।

Related Articles

Back to top button