एक ऐसा धर्मिक स्थल जहां हवा में लटका हुआ है पत्थर, जिसका रहस्य है अनसुलझा

नई दिल्ली: दुनिया में हर घटने वाली बात के पिछे कोई वजह होती है चाहे वो छोटी हो या बड़ी हर वजह को जानने के लिए लोग उत्साहीत रहते है। अगर उस बात का सटीक जवाब नहीं मिलता है तो वो हमारे लिए एक रहस्य बनकर रह जाती है। आज भी दुनिया में कई ऐसे स्थान है जो रहस्य बने हुए है।कहते है कि प्रकृति से बड़ा कोई जादूगर नहीं है।
प्रकृति के आगे इंसानी दिमाग व विज्ञान भी फेल हो जाती है। प्रकृति को समझ पाना मुश्किल ही है। दुनिया में कई चीजे ऐसी है जिन पर प्रकृकि का ही राज चलता है। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे है जो तमाम गुरूत्वाकर्षण के नियमों को फेल करता नजर आता है। आज तक इसके बारे में कोई नहीं समझ पाया है।
सूत्रों से मिली जानकारी को अनुसार हम बात कर रहे है राज्स्थान में स्थित अजमेर शरीफ दरगाह की जहां पर आजतक वैज्ञानिक भी एक पत्थर के रहस्य पर से पर्दा नहीं हटा पाए है। हम बात कर रहे है तारागढ़ पहाड़ी पर मौजूद जमीन से दो इंच बीच हवा में लटका हुए पत्थर की। जब इसके बारे में धार्मिक कथाओं से पता किया तो यह सामने आया है कि यह पत्थर यहां पर सालों से ऐसे ही हवा में तैर रहा है।
इस पत्थर के रहस्य के पिछे एक प्राचिन कहानी बताई जाती है।कहां जाता है कि यह पत्थर किसी इंसान के ऊपर गिरने वाला था लेकिन इस पत्थर को बीच में ही ख्वाजा साहब ने हवा में ही रोक दिया। क्योंकि उस शख्स ने ख्वाजा साहब को याद किया था। इस राज का जवाब विज्ञान भी नहीं दे पाया है।