ज्ञान भंडार
एग्जाम के दौरान स्कूल में स्टूडेंट से छेड़छाड़ मामले में प्रिंसिपल अरेस्ट
नांदाफाटा. राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज बहुउद्देशीय संस्था नांदा के सचिव व प्रभु रामचंद्र विद्यालय तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य व चंद्रपुर जिला बिना अनुदानित कृति समिति के जिलाध्यक्ष चंद्रपुर निवासी डा.अनिल रामचंद्र मुसले (45) को विनयभंग मामले में गड़चांदुर पुलिस ने रविवार तड़के 3 बजे के दरम्यान चंद्रपुर के निवासस्थान से गिरफ्तार किया। गोंडवाना विद्यापीठ की परीक्षा शुरू थी। केंद्र पर कुल 294 छात्र परीक्षा दे रहे थे। शनिवार को बी.कॉम के तृतीय सेमिस्टर का आईटी का पेपर था।
इसके लिए चंद्रपुर से विवाहित 24 वर्षीय छात्रा परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर आयी। उस समय 9 बजे थे। प्राचार्य अनिल मुसले ने छात्रा को प्राचार्य कक्ष में बुलाया व कुर्सी पर बैठने के लिए कहा। बैठने के बाद प्राचार्य ने उसके साथ कुछ समय चर्चा की। साढ़े 9 बजे पेपर है, पेपर छुड़ाने जाना है, कहकर छात्रा खड़ी हुई।
उसके बाद प्राचार्य ने उसका दुपट्टा खींचकर उसे फिर से बिठाया और छेडख़ानी शुरू की। उक्त घटना की जानकारी पीडि़ता ने सास व पति को भी दी। इस गंभीरता से लेकर गड़चांदुर पुलिस ने थानेदार विनोद रोकड़े के मार्गदर्शन में चंद्रपुर से रात में प्राचार्य मुसले के घर से उन्हें गिरफ्तार किया। थानेदार विनोद रोकड़े के मार्गदर्शन में पीएसआई तागडे मामले की जांच कर रहे हंै।