अन्तर्राष्ट्रीय

एजेंट के चंगुल में फंसी महिला, बेटी कर रही मां को भारत लाने की मांग

हैदराबाद। हैदराबाद में एजेंटों ने एक महिला को धोखे से सऊदी अरब भेजकर उसे बेच दिया। यहां इसका शारीरिक शोषण होता था। इस पीड़िता की परेशानी सामने आने के बाद अब उसे लेकर कार्रवाई की जा रही है। दरअसल महिला पर काॅन्ट्रेक्ट मैरिज का दबाव बनाया गया था। महिला को इसके बाद अपने कफील के द्वारा शारीरिक और मानसिक शोषण झेलना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार अकरम और शफी नाम के दो एजेंटों ने महिला को लालच देकर अरब भेज दिया।

पीड़िता की बेटी ने मीडिया को इस घटना की जानकारी दी उसका कहना था कि उसकी मां को धोखा दिया गया। अब वह भारत आना चाहती है मगर उन्हें उनका कफील अनुमति नहीं दे रहा है। इस मामले में मां द्वारा भारत सरकार से अपील की गई है। दरअसल बेटी ने अपनी मां का आॅडियो मैसे प्राप्त किया और अब वह इसे सरकार से वापस लाने की मांग कर रही है।

इस मामले में उसने तेलंगाना सरकार से अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की बेटी ने कहा कि उसकी मां को कफील के हाथों तीन लाख रुपए में बेच दिया गया था। कफिल ने जब कॉन्ट्रैक्ट मैरिज का दबाव बनाया तो मां ने इससे इनकार कर दिया, जिससे बाद से उन पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। उसने बताया कि मां ने मुझे मैसेज भेजकर खुद को कफील के हाथों बेचे जाने की जानकारी दी और कहा कि अब कफील उन्हें वापस नहीं आने दे रहा है। उसने आरोप लगाया कि एजेंटों के खिलाफ कई बार पुलिस में शिकायत कर चुकी है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हुआ।

क्या होता है कलीफ

कफील वो होता है जिसके पास भारत या फिर किसी अन्य देश से लोग काम करने जाते हैं। कफील कोई शख्स या फिर कंपनी हो सकती है। वर्ष 2015 में रियाद गए अब्दुल का एक मामला आया था। दरअसल इस व्यक्ति को अपने कफील के परिवार के सदस्य से विवाद होने पर कथित तौर पर जला दिया गया था। पीड़िता का नाम अब्दुल कादेर बताया गया और हैदराबाद के बंजारा हिल्स का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button