स्पोर्ट्स

एथलीट ने बताया, कंडोम की मदद से कैसे जीता मेडल, आप भी सुनकर रह जायेंगे हैरान

जापान में ओलंपिक खेलों का शोर पूरी दुनिया के कानों में जा रही है। तकरीबन सभी ओलंपिक खेलों में हम कुछ ना कुछ अनोखा देखते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ जो अब लोगों को अचंभित कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया की जेसिका फॉक्स ने हाल ही में स्लैलम कैनोइस्ट में ब्रॉन्ज मेडल और एक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इसके लिए उन्होंने एक कंडोम का धन्यवाद किया है। दरअसल जेसिका ने एक वीडियो टिकटॉक पर डाला है जिसमें जेसिका बड़ी ही सावधानी से अपणे कायाक परकंडोमस्लाइड कर रही हैं।

इस वीडियो के साथ ही उन्होंने लिखा है, ‘लेकिन आप ये कभी नहीं जानते थे कि कंडोम का इस्तेमाल कायक को ठीक करने के लिए भी किया जा सकता है।’ इस क्लिप में, एक व्यक्ति सबसे पहले वेसेल के सामने कार्बन मिश्रण लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर, मिश्रण को सुरक्षित करने के लिएकंडोमका उपयोग किया जाता है। जेसिका आगे लिखती हैं, ‘यह कार्बन को चिकना बना देता है।’

ओलंपिक की आयोजन समिति ने एएफपी से कहा, ‘जोकंडोमबांटे गए हैं उन्हें ओलंपिक गांव में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।’ टोक्यो में आयोजकों के द्वारा 60,000 कंडोमदेने की योजना बनाई, लेकिन एथलीटों को गांव के बजाय घर पर उनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Related Articles

Back to top button