एयर इंडिया की फ्लाइट सिंगापुर से भारतीयों लेकर दिल्ली पहुंची

नई दिल्ली : कोरोना के चलते दुनिया में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार का वंदे भारत मिशन गुरुवार को शुरू हो गया। मिशन के दूसरे दिन आज सिंगापुर से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट भारतीयों को लेकर दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली पहुंची। चार दूसरे देशों से भी आद एक-एक फ्लाइट आएगी।

बांग्लादेश से 167 लोग आएंगे। बाकी देशों से आने वाली फ्लाइट में कितने लोग आएंगे, यह साफ नहीं हो पाया है। वंदे भारत मिशन के तहत पहली फ्लाइट अबू धाबी से 177 भारतीयों को लेकर गुरुवार रात 10 बजकर 9 मिनट पर कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची। 5 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। दूसरी फ्लाइट दुबई से 182 यात्रियों को लेकर रात 10 बजकर 45 मिनट पर कोझिकोड पहुंची।

बीते 7 मई से शुरू हुए इस मिशन का पहला फेज 13 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 12 देशों से 64 विमानों में 14 हजार 800 लोगों को लाने की योजना है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं। लेकिन, 1990 के खाड़ी युद्ध के बाद ये सबसे बड़ा एयरलिफ्ट ऑपरेशन है। खाड़ी युद्ध के वक्त 1.70 भारतीय एयरलिफ्ट किए गए थे।
विदेशों में फंसे लोगों को लाने के लिए सरकार ने जो नियम तय किए हैं उनके मुताबिक लोगों को फ्लाइट का किराया खुद ही देना होगा। अमेरिका से आने वाली फ्लाइट का किराया सबसे ज्यादा एक लाख रुपए होगा।

लंदन से आने वालों को 50 हजार रुपए देने होंगे। नेवी के जहाज से समुद्र के रास्ते भी विदेशों से भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत मालदीव्स से दो फेज में 2 हजार भारतीय निकाले जाएंगे। नेवी के जहाज आईएनएस जलाश्व के जरिए आज 1000 लोगों को निकाला जाएगा।