अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डस्पोर्ट्स

एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विदेशी गेंदबाज बने स्टेन

dale-steynगॉल (श्रीलंका)। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन एशियाई महाद्वीप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गैर-महाद्वीपीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम एशियाई महाद्वीप में 16 मैंचों मे 8० विकेट हो गए हैं। स्टेन ने यह कारनामा गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन किया। इस टेस्ट में उन्होंने कुल नौ विकेट हासिल किए। स्टेन ने पूर्व कैरेबियाई तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श का रिकॉर्ड तोड़ा। वॉल्श के नाम एशियाई महाद्वीप में 17 टेस्ट मैचों में 77 विकेट थे। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ हैं जिन्होंने एशियाई महाद्वीप पर 72 विकेट चटकाए हैं। पूर्व कैरेबियाई खिलाड़ी मैक्लम मार्शल के नाम 71 जबकि न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हेड्ली के नाम 68 विकेट हैं। स्टेन के हमवतन शॉन पोलक 6० विकेटों के साथ छठे स्थान पर हैं। इसके बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी हैं जिन्होंने 54 विकेट हासिल किए। स्टेन के लिए यह रिकॉर्ड इसलिए खास है क्योंकि एशियाई पिचें अमूमन तेज गेंदबाजों की मददगार नहीं मानी जाती।

Related Articles

Back to top button