दिल्लीराष्ट्रीय

ऑड-ईवन फॉर्मूला : आज कोई मंत्री साइकिल पर होगा, कोई बस में सवार

arvind-cycling_650x400_71445505304नई दिल्ली: दिल्ली में 1 जनवरी से प्रदूषण रोकने के लिए ऑड-ईवन फार्मूले का प्रयोग शुरू होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस प्रयोग का नेतृत्व करेंगे। वह कार पूलिंग के जरिये अपने आफिस जाएंगे। उनके साथ उनकी सरकारी कार में ट्रांसपोर्ट मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी जाएंगे।

केजरीवाल की कार में दो अन्य मंत्री भी होंगे सवार
मुख्यमंत्री की कार के नंबर का अंतिम अंक ऑड (विषम) है। इस आधार पर शुक्रवार को उनको अपना वाहन चलाने का अधिकार है। जिन वाहनों के नंबर का अंतिम अंक ईवन है, वह शुक्रवार को सड़कों पर नहीं जा पाएंगे। राजधानी में प्रदूषण की गंभीर समस्या से निपटने के लिए यह प्रयोग शुरू किया जा रहा है।

शहर में अगले दो सप्ताह तक विषम तारीखों पर विषम अंक वाली कारें और सम तारीखों पर सम अंक वाली कारें चल सकेंगी। इस नियम को तोड़ने वाले को 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा। यातायात की इस नई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ट्रेफिक पुलिस के अलावा 10 हजार स्वयंसेवक भी अपनी सेवाएं देंगे।

मिश्रा साइकिल से, हुसैन ऑटो रिक्शे से जाएंगे
संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को काम पर जाने के लिए साइकिल का सहारा लेने की योजना बनाई है। पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन की कार का नंबर सम है लिहाजा वह शुक्रवार को उसका उपयोग नहीं कर पाएंगे। हुसैन सम अंक वाले दिनों में ऑटो रिक्शे से दफ्तर जाएंगे। समाज कल्याण मंत्री संदीप कुमार का शुक्रवार को बस से सफर करने का इरादा है।

ऑड-ईवन फॉर्मूले में किसी भी व्यक्ति को किसी समस्या का सामना करना पड़े तो वह हेल्पलाइन नंबर 011-42400400 या 011-41400400 पर संपर्क कर सकता है। जानकारी के लिए Twitter पर tweet @transportdelhi किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button