अन्तर्राष्ट्रीय

कनाडा में लू से 150 लोगों की मौत

ओटावा : भारत समेत दुनिया के कई देश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। सबसे ठंडे देशों में शामिल कनाडा इन दिनों तेज गर्मी और लू से झुलस रहा है। कनाडा में गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कनाडा के वेंकूवर क्षेत्र में दर्जनों लोगों की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां पर तापमान रिकॉर्ड 49.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज लू चलने की वजह से वेंकुवर शहर में शुक्रवार से लेकर अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में अधिकतर बुजुर्ग हैं या उनका स्‍वास्‍थ्‍य खराब चल रहा था।

गर्मी के कारण वेंकूवर एरिया में शुक्रवार से अब तक कम से कम 134 लोगों की जान जा चुकी है। वेंकूवर पुलिस डिर्पाटमेंट ने कहा कि उसे शुक्रवार से अब तक ऐसी 65 अचानक मौतों की जानकारी मिली है, जिसमें से अधिकतर भीषण गर्मी से संबंधित हैं। कनाडा के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने ट्विटर करते हुए लिखा कि शाम 4:20 बजे लिटन क्लाइमेट स्टेशन ने 49.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया… एक बार फिर से लगातार तीसरे दिन गर्मी ने एक दिन के तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। माना जा रहा है कि उत्‍तरी-पश्चिमी अमेरिका और कनाडा में उच्‍च दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से दोनों ही देशों में लू चल रही है।

पुलिस सार्जेंट स्‍टीव एडिसन कहते हैं, ‘वेंकूवर ने इससे पहले, कभी इस तरह की गर्मी का अनुभव नहीं किया। गौरतलब है कि कनाडा से लगा हुआ अमरीका में भी भीषण गर्मी से लोग जूझ रहे हैं। पोर्टलैंड, ओरेगॉन एंड सीटल, वॉशिंगटन में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिका में 80 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। 1940 के बाद से इस तरह की गर्मी नहीं देखी गई है।

Related Articles

Back to top button