दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ महंगी और अनोखी चीजें खरीदना ज्यादातर स्टार्स का शौक होता है। किसी को गाड़ी का शौक है तो किसी को आलीशान बंगले का। मगर कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं, जिन्होंने अपने शौक और एन्जॉयमेंट के लिए आइलैंड ही खरीद लिया।
Leonardo Dicaprio
हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो ने साल 2005 में ब्लैकडोर के नाम से बीलाइज में आइलैंड खरीदा था। ये मध्य अमेरिका में स्थित है। इस आइलैंड की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए है। ये 104 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। लियो इसे पूरी तरह ईको-फ्रेंडली बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लियोनार्डो हॉलीवुड फिल्मों के जाने-माने स्टार हैं।
Shakira
बॉन्ड्स के नाम का यह आइलैंड बहामास में स्थित है। शकीरा ने इसे 2011 में पिंक फ्लोएड बैंड के मेंबर रहे रोजर वॉटर्स के साथ मिलकर एक अरब रुपए में खरीदा था। 700 एकड़ में फैले इस आइलैंड में होटल, प्राइवेट बीच, आर्ट गैलरी और गोल्फ कोर्स की खास सुविधा है। शकीरा के गाने न सिर्फ हॉलीवुड, बल्कि बॉलीवुड तक में मशहूर हैं।
Nicolas Cage
निकोलस केज का ‘लीफ’ के नाम यह आइलैंड बहामास में स्थित है। इसे केज ने 2006 में लगभग 21 करोड़ रुपए की कीमत देकर खरीदा था। इसके पास ही अमेरिका की कई और बड़ी हस्तियों के आइलैंड हैं। गौरतलब है कि पैरेडाइज आइलैंड पर निकोलस ने विला खरीदे हैं। ‘गोस्ट राइडर’ जैसी कई सुपरहिट मूवी में निकोलस ने एक्टिंग की है।
Nicolas Cage
निकोलस केज का ‘लीफ’ के नाम यह आइलैंड बहामास में स्थित है। इसे केज ने 2006 में लगभग 21 करोड़ रुपए की कीमत देकर खरीदा था। इसके पास ही अमेरिका की क

ई और बड़ी हस्तियों के आइलैंड हैं। गौरतलब है कि पैरेडाइज आइलैंड पर निकोलस ने विला खरीदे हैं। ‘गोस्ट राइडर’ जैसी कई सुपरहिट मूवी में निकोलस ने एक्टिंग की है।