अद्धयात्म

कहीं आपके घर की ये चीजें तो नहीं बना रहीं आपको गरीब

किसी भी व्यक्ति के लिए घर सुकून देने वाली जगह होती है। घर में सुख-समृद्धि के आने का सीधा संबंध घर में रखी हुई वस्तुओं और वास्तु (Vastu Tips) से भी होता है।

कहीं आपके घर की ये चीजें तो नहीं बना रहीं आपको गरीब कई बार ऐसा होता है जब हम जाने-अनजाने में कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने लगते है जिसकी वजह से देवी लक्ष्मी हम पर नाराज होने लगती है। देवी लक्ष्मी के नाराज होने की वजह से हर समय धन की हानि होनी लगती है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) के अनुसार घर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए।

घर में बंद या खराब हुई घड़ी को अच्छा नहीं माना जाता है यह नेगेटिव ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए धन का नुकसान होने से बचने के लिए बंद घड़ी को तुरंत सही करवा लेना चाहिए।

घर में बना मंदिर खास होता है। कभी भी घर के मंदिर में किसी देवी-देवता की मूर्ति को आमने-सामने नहीं रखनी चाहिए। इससे परेशानियां बढ़ती है और धन का नुकसान होता है। घर में कभी भी टूटा हुआ कांच नहीं रखना चाहिए इससे नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है और आर्थिक नुकसान भी बढ़ता है।

खंडित मूर्ति को भूलकर भी कभी नहीं रखना चाहिए इससे घर में दरिद्रता आती है। इस तरह की मूर्तिओं को नदी या फिर कुएं में प्रवाहित कर देना चाहिए।

घर में कांटेदार पौधों को नहीं लगाना चाहिए इससे घर में बेकार का तनाव रहता है। साथ ही पुरानी और बेकार पड़ी इलेक्ट्रानिक चीजों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button