अन्तर्राष्ट्रीय

कांगो में खान का एक हिस्सा ढहा, 43 लोगों की मौत

डेमोक्रेटिक रिब्लिक कांगो के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित तांबे के एक खान का एक हिस्सा ध्वस्त हो जाने की घटना में लगभग 43 अवैध खनिकों की मौत हो गयी है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

लुलाबा प्रांत के गवर्नर रिचर्ड मुयेज ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में 43 खनिक मारे गए हैं।

वहीं ‘रेड क्रॉस’ और अन्य कुछ संस्थानों ने मरने वालों की संख्या 60 से 80 बताई है।

Related Articles

Back to top button