National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यउत्तर प्रदेशफीचर्ड

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने गरीबों का मजाक उड़ाया : मोदी

oकानपुर (एजेंसी)। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कानपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीबों का मजाक उड़ाया है। मोदी ने कहा कि जो लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं  उनको गरीबों के दर्द के बारे में क्या पता होगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने यह कहकर कि गरीबी एक मानसिक अवस्था है  गरीबों का अपमान किया है। मोदी ने कांग्रेस नेतृत्व को अहंकारी भी बताया। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में कांग्रेस एक नया नारा देती है और बाद में उसे भुला देती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने 1०० दिनों में महंगाई कम करने का वादा किया था  लेकिन महंगाई कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है।
मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  सोनिया गांधी या राहुल गांधी ने महंगाई के बारे में कभी भी कुछ नहीं कहा। उनको जनता की परवाह नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व अहंकारी है। मोदी ने कहा कि पिछले 6० वर्षों के दौरान कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने केवल जनता को छला है।

Related Articles

Back to top button