फीचर्डराष्ट्रीय

कांग्रेस नहीं, माेदी खुद कर रहे अपना नुकसान :राहुल

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
rahul_23मथुराः मिशन यूपी पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मथुरा में आयाेजित कांग्रेस के चिंतन शिविर में हिस्सा लिया। राहुल गांधी के साथ मंच पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता माैजूद थे। इस दाैरान राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताआें काे संबाेधित करते हुए कहा कि यूपी में कांग्रेस की विचारधारा पहले नंबर की है। साथ ही उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस में अलग-अलग विचार धारा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी साेच में बदलाव आया है। मैं पहले पार्टी काे सेना की तरह देखता था, अब परिवार की तरह देखता हूं। इस दाैरान राहुल गांधी ने पीएम माेदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा ताे पीएम माेदी खुद अपना नुक्सान कर रहे हैं। वह जनता से लगातार झूठा वादा करते जा रहे हैं। जिससे कांग्रेस नहीं माेदी खुद अपना विपक्ष बनते जा रहे हैं। लाेगाें से कहते फिर रहे हैं कि सबके खाते में 15-15 लाख आ जाएंगे। अरे भाई काेई ताे बताए किसके खाते में 15 लाख आए। अरे भाई कब अच्छे दिन आएंगे, काेई मुझे भी बता दे। राहुल गांधी ने कहा कि किसान हिंदुस्तान में आत्महत्या कर रहे हैं। देश का हर किसान माेदी काे गाली दे रहा है। माेदी जी काग्राफ जल्दी से नीचे जाएगा। उन्हाेंने कांग्रेस के कार्यकर्ताआें से कहा कि यह समय लड़ने का है, हम एकसाथ हाेकर लड़ेंगे।इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां सम्मेलन स्थल पहुंचने से पूर्व वृन्दावन में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पार्टी के उज्जवल भविष्य की कामना की।  माथुर ने बताया कि इस दौरान मंदिर के सेवायत पुजारियों तथा राहुल गांधी के अलावा वहां पर और कोई नेता अथवा अन्य व्यक्ति नहीं था। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने पूजा कराने वाले दोनों पुजारियों आचार्य शैलेंद्र गोस्वामी तथा गोस्वामी को अपने घर आने का न्यौता भी दिया।

Related Articles

Back to top button