National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यअजब-गजब

कांग्रेस वंशवाद छोड़ दे हम राहुल को शहजादे कहना छोड़ देंगे : मोदी

moपटना। रैली से पहले पटना में भले ही 7 बम धमाके हुए हों, लेकिन नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में ‘हुंकार रैली’ को संबोधित किया। मंच पर मोदी के आते ही ‘नमो की जय’ और ‘हमारा नेता कैसा हो नरेंद्र मोदी जैसा हो’ की गूंज भी सुनाई दी।  मोदी ने भाषण की शुरुआत में भोजपुरी और मैथिली बोलकर बिहारवासियों का दिल जीतने की कोशिश की। मोदी के बोलते ही रैली में मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। गांधी मैदान की भीड़ में कोई कमी नहीं थी। मोदी जब पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ मंच पर पहुंचे तो उनके चेहरे पर किसी तरह की दहशत नहीं दिखाई दी। मोदी ने इस रैली को महाअनुष्ठान बताया। मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि वह वंशवाद छोड़ देती है तो वह राहुल गांधी को शहजादे कहना छोड़ देंगे।मोदी ने अपने भाषण में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। मोदी ने नीतीश को ‘मित्र मुख्‍यमंत्री’ कहा। साथ ही, मोदी ने नीतीश पर लोहिया की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप भी लगाया। उन्होंने चंपारन और दांडी भारत की आजादी के दो पड़ाव बताया।  उन्होंने कहा कि लोग उनसे नीतिश के अलग होने के बारे में प्रश्न करते हैं, तो उनका जवाब होता है कि जो जेपी को छोड़ सकते हैं वह मोदी को क्यों नहीं छोड़ सकते हैं। मोदी ने अपने भाषण में मुस्लिम कार्ड भी खेला। उन्‍होंने दावा किया कि गुजरात के मुसलमान अमीर हैं, जबकि बिहार के मुस्लिम गरीब हैं। मोदी के अपने भाषण के अंत में शांति की अपील की। उन्‍होंने कहा, ‘किसी भी हालत में शांति पर आंच नहीं आनी चाहिए। बिहार समेत देश में शांति और एकता कायम रखनी है।’ मोदी के साथ मंच पर राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, शत्रुध्‍न सिन्‍हा, सुशील कुमार मोदी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। अरुण जेटली ने यहां पर रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में सभी लोकसभा की सीटों को भाजपा की झोली में डालने का आहवान किया।  

 

 

 

Related Articles

Back to top button