राज्यराष्ट्रीय

किसानों को मिले उपज का दाम तय करने का हक : राज्यपाल

ram nikeलखनऊ: कृषि भवन में ‘किसान सशक्तिकरण अभियान’ का आयोजन हुआ। राज्यपाल राम नाइक ने इसका उद्घाटन किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्‍थान और कृषि विभाग के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में यौगिक खेती पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसानों के काम करने की क्षमता को सही ढंग से समाज के सामने नहीं लाते है। किसान सशक्तिकरण तभी संभव होगा, जब किसानों को उनकी उपज का दाम खुद तय करने का हक मिलेगा। राज्यपाल ने कहा कि किसान अपनी उपज के बारे में अच्छी तरह से समझते हैं। ऐसे में उनको अपने उत्पादन के दाम तय करने का हक होना चाहिए, लेकिन ऐसा होता नहीं है। व्यापारी ही इनका दाम तय करते है। इसलिए जरूरी है कि जब शहर का पैसा किसानों की जेब में जाएगा, तब ही गांव समृद्ध होंगे। गांव के समृद्ध होने से देश का विकास होगा। इसलिए जरूरत है कि विज्ञान का प्रयोग अच्‍छी खेती के लिए कैसे हो इसपर विचार किया जाए।

Related Articles

Back to top button