उत्तराखंड

केदारनाथ में तीन घंटे जमकर हुई बर्फबारी, पारा लुढ़ककर चार डिग्री पहुंचा

केदारनाथ धाम में दोपहर बाद करीब 3 घंटे हल्की बर्फबारी हुई, जिससे वहां मौसम ठंडा हो गया है।

तापमान में गिरकर 4 डिग्री पर पहुंच गया है, जो बीते दस दिनों में सबसे कम है।

शनिवार को केदारनाथ धाम में सुबह से चटक धूप खिली रही। लेकिन प्रात: 11 बजे से मौसम खराब होने लगा। एकदम घने बादल छाने के साथ बारिश व बर्फबारी की संभावना भी बनी। लेकिन कुछ देर में मौसम में सुधार हो गया।

लेकिन दोपहर 1.30 बजे पुन: मौसम खराब होने लगा। तेज हवा के साथ कुछ ही देर में बर्फबारी होने लगी। इस दौरान आधे घंटे तेज बर्फ गिरी। लेकिन बाद में फिर हल्की हे गई।

इसके बाद शाम 5.30 बजे बर्फबारी बंद हो गई। लेकिन चोराबाड़ी की तरफ बर्फबारी जारी है। यहां दिन में अधिकतम 11 व न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियश पारा दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button