राष्ट्रीय
केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में अब महिलाओं के लिए 33 फ़ीसदी सीटें रहेंगी रिज़र्व


नए प्रावधानों के तहत सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल स्तर के 33 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी।
मंत्रालय की ओर से जारी हुए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नई व्यवस्था के तहत केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे जबकि सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस में आरक्षण सीमा 14 से 15 फीसदी होगी।
बयान के अनुसार यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण से संबधित समिति ने अपनी छठी रिपोर्ट में सरकार से अर्द्धसैनिक बलों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की सिफारिश की थी।