अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना से जंग में US की चीन व अन्य देशों को 10 करोड़ डॉलर की मदद की पेशकश

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए अमेरिका ने चीन और अन्य देशों को 715 करोड़ की मदद देने की पेशकश की है। बता दें कि कोरोनावायरस से चीन में अब तक 719 लोगों की मौत हो गई है।अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसपर बयान देते हुए कहा कि यह प्रतिबद्धता अमेरिकी निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोगों के साथ-साथ अमेरिका के मजबूत नेतृत्व को प्रदर्शित करता है। उन्होंने आगे कहा कि हम बाकी दुनिया से भी अपील करते हैं कि वे भी हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर काम करें ताकि हम इस बढ़ते खतरे पर जल्द से जल्द काबू पा सकेंगे। कोरोनावायरस पूरे विश्व के लिए खतरा बनता जा कहा है। वहीं भारत में भी इसके संदिग्धों की बढ़ोतरी हो रही है। केरल में अबतक कोरोनावायरस के 153 संदिग्ध मामले सामने आए। इनमें 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस बात की जानकारी दी।

चीन के अलावा हांगकांग और फिलीपींस में भी कोरोनावायरस से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थाईलैंड में कोरोनावायरस के एक संदिग्ध का मामला पॉजिटीव पाया गया है।

मुंबई बंदरगाह से किसी चीनी क्रू को भारत में प्रवेश की इजाजत नहीं
मुंबई बंदरगाह पर आने वाले जहाजों पर चालक दल के सदस्यों (क्रू ) में अगर कोई चीनी नागरिक है तो उसे भारत में उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए जहाज को यहां अपना कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं होगी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन संजय भाटिया ने इन प्रतिबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाले किसी जहाज में चीन के क्रू सदस्य का पहले मेडिकल चेकअप होगा और उसे स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेजा जाएगा ।

भाटिया ने कहा कि पोर्ट पर आने वाले जहाजों के सभी क्रू सदस्यों की सूची की पड़ताल की जा रही है और खासकर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि किसी क्रू सदस्य ने पिछले 15 दिनों में चीन की यात्रा की है या नहीं। भाटिया ने कहा है कि मुंबई पोर्ट पर आने वाले जहाजों पर अगर चालक दल के सदस्यों (क्रू) में अगर कोई चीनी नागरिक है तो उसे भारत में उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए जहाज को यहां अपना कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button