अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना: US की मदद के लिए आगे आया ताइवान, भेजे 20 लाख से ज्यादा मास्क

वॉशिंगटन: ताइवान ने कोरोना महामारी से निपटने में मदद करते हुए 20 लाख से ज्यादा फेस मास्क संयुक्त राष्ट्र को भेजे हैं। यूएस कांग्रेसमैन स्कॉट पेरी ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को इस बात की जानकारी दी है। पेरी ने अपने ट्वीटर पर ताइवान को धन्यवाद कहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “यूएस को 20 लाख से ज्यादा फेस मास्क दान करने के लिए हमारे अच्छे दोस्त ताइवान का धन्यवाद। हम कोरोना से जारी लड़ाई में आपकी तरफ से की गई मदद के हम आभारी हैं। हम ऐसे समय में हम ताइवान के साथ हैं।”

इसके अलावा पेनीनसेवेलिया के लिए 100,000 मास्क भी भेजे गए हैं। बता दें कि स्कॉट पेरी यूएस कांग्रेस में पेनीनसेवेलिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक यूएस में अब तक लगभग 8,40,000 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है, जिसमें से 46,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं ताइवान में अब तक 426 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 6 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button