फीचर्डराष्ट्रीय

कोलकाता के बड़ा बाज़ार में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, कई लोगों की मौत

650_635950273029352754एजेन्सी/  कोलकाता: कोलकाता में गुरुवार को दिल दहलाने वाला हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन पुल के गिरने से 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। पुल का निर्माण कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि उत्तरी कोलकाता में गणेश टाकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक पुल ढहने से मलबे में दबकर 10 मजदूरों की मौत हो गई। मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मलबे से लोगों को निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मलबे में और कितने लोग दबे हुए इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मलबे में 150 से ज्यादा लोग दबे हो सकते हैं।

पुल गिरने की वजह से पूरा यातायात ठप हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है बुधवार को ही पुल की ढलाई की गई थी और आज ही ये हादसा हो गया है।

Related Articles

Back to top button