National News - राष्ट्रीयState News- राज्य

कोल्ड स्टोर में आलू न रख पाने पर किसान ने फांसी लगाई

formar deathसिरसागंज : खेतों में आलू की फसल करने के बाद निकली 800 बोरियों को कोल्ड स्टोर में रखने के लिए दर-दर भटक रहे एक किसान का आलू जब कोल्ड स्टोर में नहीं रखा गया तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर ग्रामीणों के मुताबिक घटना के दिन सायं को किसान का अपने पुत्र से झगड़ा भी हुआ था। आत्महत्या के चलते परिवार में कोहराम मच गया। मामला थाना नगला खंगर के ग्राम बलीपुर का है। माधौ सिंह (45 वर्ष)ेपुत्र रघुवीर सिंह अपने पुत्र व उसकी पत्नी के साथ में रहता था। उसने अपने खेतों में आलू की फसल की थी। 800 बोरियां आलू की निकलीं थी। वह दो-तीन दिनों से अपने आलुओं को रखने के लिए विभिन्न कोल्ड स्टोर के चक्कर काट रहा था, लेकिन कहीं भी उसका आलू नहीं रखा जा रहा था। रविवार को भी वह गया और लौट आया तो अपने खेत पर ही सो गया।
रात्रि में उसने अपने अंगौछे से फांसी लगा ली। सुबह खेतों की ओर गए कुछ ग्रामीणों ने जब शव देखा तो उसके पुत्र को सूचित किया। मौके पर उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद रविंद्र कुमार और तहसीलदार भी जा पहुंचे। इधर कुछ गांव वालों ने बताया कि रविवार शाम को माधौ सिंह का अपने पुत्र से किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। उपजिलाधिकारी ने बताया कि माधव की फसल अच्छी हुई है और आलू भी अच्छा निकला है। फसल में नुकसान होने जैसी कोई बात नहीं है। वहीं परिवार के सदस्यों के अनुसार आलू कोल्ड स्टोर में नहीं रखा गया था, जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था।

Related Articles

Back to top button