जीवनशैली

खाना खाते वक्त टीवी देखना आपके बच्चे के लिए हो सकता है खतरनाक

कई लोगों को खासकर के बच्चों को ये आदत होती है की वो अक्सर खाना खाते समय T.V देखते हैं। ये आदत के लिए कितनी ज्यादा हानिकारक है ये बात शायद आप लोगों को नहीं पता होगा। ये कई तरीके से हमारे सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जानें क्या हैं T.V देखते समय खाना खाने के नुकसान।

खाना खाते वक्त टीवी देखना आपके बच्चे के लिए हो सकता है खतरनाक

कई बार लोग T.V देखते समय इतना ज्यादा खो जाते हैं कि उन्हें ये पता ही नहीं चल पाता है कि उन्होनें कितना खा लिया है। अगर वो अपनी फेवरेट चीज खा रहे होते हैं तो वो T.V के चक्कर में इतना सारा खाना खा लेते हैं कि बाद में उनका पेट दर्द होने लगता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी कई सारी परेशानियां भी होने लगती हैं। वहीं बच्चे टी.वी देखते समय इतना खो जाते हैं कि वो खाना ही नहीं खाते हैं। ऐसे में वो आधे भूखे रह जाते है और उनके शरीर का अच्छे से विकास नहीं हो पाता है।

खाते समय T.V देखने से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है और शरीर में फैट जमा होने लगता है। इस वजह से लोगों में मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा अगर रात में आपकी यह आदत है तो इसे तुरंत बदल लीजिए क्योंकि ऐसा करने से आपकी नींद भी खराब हो सकती है। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि टी.वी देखते हुए अगर उस पर खाने का कोई एड आ जाता है तो इससे आपको खाने का और ज्यादा लालच आने लगता है। जिसके बाद आप उसी चीज को खाना चाहते हैं। साथ ही इस वजह से थोड़ी-थोड़ी देर में ही भूख लगने लगती है।

Related Articles

Back to top button