अजब-गजब
खाने की प्लेट के रंग में छुपा है आपके वजन का राज, चौक जायेगे आप भी…
![खाने की प्लेट के रंग में छुपा है आपके वजन का राज, चौक जायेगे आप भी...](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/03/aa_1515314467.jpeg)
आपको शायद ही इस बात की जानकारी होगी कि हमारे शरीर के वजन का सबसे बड़ा राज हमारी खाने की प्लेट के रंग में छुपा है। यकीनन इसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे क्योंकि ऐसी जानकारी तो आपका डॉक्टर भी आपको नहीं देगा… ![खाने की प्लेट के रंग में छुपा है आपके वजन का राज, चौक जायेगे आप भी...](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/03/aa_1515314467.jpeg)
![खाने की प्लेट के रंग में छुपा है आपके वजन का राज, चौक जायेगे आप भी...](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/03/aa_1515314467.jpeg)
एक रिसर्च में पाया गया है कि प्लेट का कलर आपके वजन को संतुलित रख सकता है। बस इसके लिए हमें अपनी प्लेट पर ध्यान देना होगा। रिसर्च में जो चौंकाने वाली बात सामने निकल कर आई है, उसमें पाया गया है कि अधिकतर लोग खाते समय शायद ही कभी खाने की प्लेट पर ध्यान देते हों।
मगर हाल में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है कि हल्के रंग के बर्तनों में खाना खाने से आप अपनी क्षमता से ज्यादा खाना खाने लगते हैं। इसके उलट जब आप चटक रंग के बर्तन में खाना खाते हैं तो आपका पेट जल्दी भर जाता है और आप कम खाना खा पाते हैं।
इसके पीछे तर्क यह है कि जब हम चटक रंग के बर्तनों में खाना खाते हैं, इससे दिमाग जल्दी संतुष्ट हो जाता है और हमारी भूख कम हो जाती है।
चटक रंग में नीले रंग को सबसे बढ़िया माना गया है। अगर आप वजन को नियंत्रित रखना चाहती हैं, तो आपको मध्यम साइज की नीले रंग की प्लेट में खाना चाहिए। प्लेट प्लास्टिक की बजाय सेरेमिक की हो, तो सबसे बढ़िया।