व्यापार

खुशखबरी: अब चीनी के दाम बढ़ने की आशंका खत्म

chini_144619642870_650x425_103015024736नई दिल्ली। देश में चीनी का उत्पादन काफी अच्छा रहने की संभावना है। नोट बंदी और अन्य कारणों से पहले आशंका जताई जा रही थी कि चीनी के उत्पादन में कमी आ सकती है। इसी आशंका के चलते दीपावली के दौरान इसके दाम कुछ ऊपर भी गए थे। लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं।

संवेदनशील है चीन के दाम का मामला

देश में चीनी के दाम का मामला काफी संवेदनशील माना जाताा है। इसके दाम में मामलू वृद्धि भी सरकार के लिए परेशानी का सबव बन जाती है। वैसे भी देश में प्याज के दाम बढ़ने पर एक सरकार को जाते हुए देखा जा चुका है।

चीनी मिलों में अब तक 66 लाख मीट्रिक टन उत्पादन

वर्तमान चीनी सीजन के दौरान, देश की चीनी मिलों ने अपना पेराई सत्र जोरशोर से आरंभ कर दिया है। अब तक चीनी का करीब 66 लाख मीट्रिक टन उत्पादन भी हो चुका है। इस सीजन के अंत तक चीनी का उत्पादन करीब 2.25 करोड़ मीट्रिक टन रहने की आशा है। 77.1 लाख मीट्रिक टन भंडार के साथ करीब 2.5 करोड़ मीट्रिक टन की अनुमानित घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी की कुल उपलब्धता पर्याप्त है।

स्टाक आगे जाएगा

वर्तमान चीनी सीजन (सितंबर, 2017) की समाप्ति पर भंडार की स्थिति 52.1 लाख मीट्रिक टन रहने की संभावना है। इसे अगले चीनी सीजन 2017-18 में आगे ले जाया जाएगा।

आगे भी अच्छे अनुमान

इसके साथ ही अगले चीनी सीजन (2017-18) में चीनी उत्पादन के अच्छा होने की उम्मीद है। इसलिए भारत में घरेलू स्तर पर उत्पादित चीनी की कोई कमी नहीं होगी। अगले साल नवम्बर तक 20 लाख मीट्रिक टन चीनी उपलब्ध होगी। इसके सब के बाद भी सरकार देश में चीनी के पर्याप्त भंडार बनाए रखने और इसके मूल्यों को नियंत्रण में रखने के लिए आयात जैसे कदम भी उठाने को तैयार है।

 

Related Articles

Back to top button