अद्धयात्म

गुरुपूर्णिमा महोत्सव में विदेश से भी आएंगे श्रद्धालु

  • 15 जुलाई को शाम 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक भजन संध्या तथा 16 जुलाई को सुबह 5.30 बजे से ध्यान, आरती, व्यास पूजन आदि कार्यक्रम

आस्था : गंगाघाट स्थित श्री मौनतीर्थ आश्रम में 16 जुलाई को गुरुपूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। संतश्री डॉ. सुमन भाई सानिध्य में देश विदेश से आए भक्त ब्रह्मलीन मौनी बाबा का अभिषेक कर पादुका पूजन करेंगे। पश्चात राष्ट्र कल्याण के लिए शताक्षरी महायज्ञ होगा, जो चंदग्रहण के मोक्ष तक चलेगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद 17 जुलाई की सुबह आश्रम परिसर में स्थित श्री गंगाधर सदाशिव महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आरंभ होगा, जो 15 अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा तक चलेगा। गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए विश्व के अनेक देशों में बसे गुरुदेव मौनी बाबा के शिष्य मौनतीर्थ आ रहे हैं।

16 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शर्मा बंधुओं की भजन संध्या होगी। गायत्री शक्तिपीठ में कल से तीन दिवसीय उत्सव अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मंगलान मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 14 जुलाई से तीन दिवसीय गुरुपूर्णिमा उत्सव का आयोजन होगा। पहले दिन सुबह 6 से शाम 6 बजे तक अखंड गायत्री महामंत्र जप होगा।

Related Articles

Back to top button