फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

गुरु पूर्णिमा आज

gurupurnimaलखनऊ। गुरु की महिमा के वर्णन के साथ उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का पर्व- गुरु पूर्णिमा आज शनिवार को मनाया जा रहा है। महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 18 पुराण और लाखों श्लोकों के रचयिता व्यास जयंती को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को रात 8:34 बजे से पूर्णिमा लग गयी, जो कि शनिवार को 4:56 तक रहेगी। इसलिए शनिवार को ही गुरु पूर्णिमा मनाना श्रेयस्कर है। इसी के साथ आषाढ़ मास की समाप्ति होगी और शिवार्चन के महीने सावन की शुरुआत होगी। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं और यह आषाढ़ की पूर्णिमा को मनाया जाता है। प्राचीन परंपरा में व्यास नाम के कई विद्वानों का उल्लेख मिलता है लेकिन चारोें वेदों के प्रथम व्याख्याता वेदव्यास का विशेष महत्व है और वेदों की जानकारी देने के कारण उनकी आदि गुरु के रूप में प्रतिष्ठा है। आदि गुरु व्यास की गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा होती है और इसके साथ ही लोग अपने-अपने गुरुओं की पूजा करते हैं।

Related Articles

Back to top button