‘चुंबन बाबा’ गिरफ्तार, महिलायों को चुंबन देकर करते थे समस्या का समाधान
![‘चुंबन बाबा’ गिरफ्तार, महिलायों को चुंबन देकर करते थे समस्या का समाधान](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/09/DlWcOJ8WsAAyYrF.jpg)
आज 21वीं सदी में जहां एक ओर टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्र में भारत दिन-ब-दिन आगे बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हमारे देश में रहने वाले कुछ लोग आज भी वक्त के हिसाब से खुद को बदल ना पाने की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। आज भी हमारे देश भारत में बहुत ही ज्यादा संख्या में लोग अंधविश्वास के ऊपर भरोसा किया करते हैं। अंधविश्वास के ऊपर लोगों का विश्वास होने की वजह से इससे जुड़े किस्से के बारे में हम सभी लोगों को TV या अखबारों के माध्यम से जानकारियां मिलती रहती है। आज हम आपको अंधविश्वास से जुड़े एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने वाले हैं जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। तो चलिए जानते हैं अंधविश्वास से जुड़े इस किस्से के बारे में-
‘चुंबन बाबा’ के नाम से जानने लगे थे लोग
जानकारी के मुताबिक यह घटना असम की है। असम में रहने वाले एक बाबा ने अपने ही घर में एक मंदिर का निर्माण करवा दिया था। मंदिर का निर्माण कराने के बाद उस बाबा ने खुद से जुड़ी ऐसी अफवाह लोगों के बीच फैलाई कि उसे भगवान विष्णु के द्वारा ऐसा वरदान दिया गया है कि वह लोगों का इलाज कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उस बाबा का इलाज करने का तरीका भी औरों से बिल्कुल अलग था। जी हां जानकारी के मुताबिक वह बाबा किसी भी व्यक्ति की समस्या को किस यानी चुंबन करके खत्म कर सकता था। चुंबन करके किसी समस्या का समाधान करने की वजह से इस बाबा को लोग चुंबन बाबा के नाम से भी जानने लगे थे।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
चमत्कारी चुंबन से किसी भी व्यक्ति की समस्या का समाधान करने वाले इस बाबा के बारे में जानकार अगर आपको हैरानी हो रही है तो ऐसे में इस बाबा की करतूतों के बारे में जानकार आपका खून खौल उठेगा। ऐसा बताया जाता है कि यह बाबा ज्यादातर महिलाओं की समस्या को ठीक करने के नाम पर महिलाओं को गले लगाकर चुंबन किया करता था। चुंबन करने के साथ ही वह बाबा यह दावा भी किया करता था कि उसके पास महिलाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को दूर करने का एक ही हल मौजूद है जो कि उन्हें चुंबन करना है। 1 महीने पहले से ही लोगों का उपचार शुरू करने वाले इस बाबा को हाल के दिनों में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी के बाद उगला राज
गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने सख्ती से उस बाबा से इस बात को लेकर पूछताछ किया तो यह बात पता चला कि उसने महिलाओं का इलाज करने के नाम पर उनका जमकर शोषण किया। आदिवासी महिलाओं का शोषण कर प्रतिष्ठा हासिल करने वाले इस बाबा को लोगों के द्वारा काफी ज्यादा इज्जत और सम्मान दिया जाता था। ऐसा बताया जाता है कि जिस गाँव में बाबा ने इलाज के नाम पर महिलाओं का शोषण किया उस गांव में सदियों से काले जादू का अस्तित्व रहा है। इसके साथ ही साथ यह जानकारी भी आ रही है कि इस बाबा के बारे में अफवाह फैलाने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि इसकी मां ही थी मां के द्वारा अफवाह फैलाये जाने के बाद ही गांव के लोग उस बाबा के पास इलाज करवाने आया करते थे।