उत्तर प्रदेशफीचर्ड

जब आधी रात को जलने लगा मोबाइल, बेहोश हुई महिला

mobile-1-01-10-2016-1475298469_storyimageफिरोजाबाद के नारखी स्थित एक घर में शुक्रवार की आधी रात के बाद मोबाइल तेज आवाज के साथ जलने लगा। इससे निकले धुएं से एक महिला बेहोश हो गई, जबकि दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के नारखी गांव में अनुज देव गौतम का घर है। शुक्रवार की आधी रात करीब 1 बजे, जब वे सो रहे थे, दूसरे कमरे में चार्जिंग पर लगा मोबाइल अचानक जलने लगा। उससे धुआं निकलने लगा।

जब मोबाइल में तेज आवाज हुई तो अनुज देव गौतम जागे तब तक कमरे में धुआं बुरी तरह फैल चुका था। उन्होंंने बगल में सो रही रेशमा को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठीं। इसके बाद शोर सुनकर जागे दूसरे लोगों ने रेशमा को किसी तरह बाहर निकाला। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

 
 
 

Related Articles

Back to top button