
मुंबई : मूंछों के लिये मशहूर बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने एक बड़ा झटका दिया है। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रमोशन के दौरान रणवीर कई बार अपनी मूंछों को ताव देते नजर आये थे। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में दीपिका ने रणवीर की मूंछे ही काट दी। हालांकि, वीडियो में रणवीर दीपिका को सपोर्ट तो कर रहे हैं, लेकिन बेबसी उनके चेहरे पर साफ झलकर रही है।