राज्य

जेएनयू देशद्रोह मामले पर बोले शरद यादव- ‘निर्दोष है कन्हैया, तत्काल रिहा किया जाए’

104074-jdu-leader-sharad-yadav-jnu-sedition-kanhaiya-kumarदस्तक टाइम्स एजेंसी/जबलपुर : जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने रविवार को कहा कि जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ‘निर्दोष’ हैं और उन्हें तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। कुमार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘कन्हैया बेगुनाह है। जो तथ्य सामने आ रहे हैं वह यह साबित करते हैं कि उसे फंसाया गया है। उसे तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।’ उन्होंने जेएनयू को एक ‘लघुभारत’ की उपमा देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के वातावरण को सामान्य बनाने के लिए कन्हैया को रिहा किया जाना चाहिए।

बीजेपी-पीडीपी गठबंधन को लिया निशाने परउन्होंने कहा, ‘कश्मीर घाटी में रोजाना राष्ट्र-विरोधी नारे लगाए जाते हैं लेकिन वहां पर सरकार चलाने के लिए बीजेपी ने पीडीपी से हाथ मिला लिया। बीजेपी राई का पहाड़ बना रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी बीजेपी ने गोमांस के मुद्दे को उछाला था ताकि लोगों की भावनाओं को भड़काया जा सके। पूर्वोत्तर भारत के सातों राज्यों में गोमांस खाया जाता है और यह ऐसा कोई मुद्दा नहीं था जिस पर इतना हो-हल्ला मचाया जाए। यादव ने दावा किया कि गलत वीडियो चलाकर कन्हैया को गिरफ्तार किया गया और इसके लिए मीडिया का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ‘राष्ट्र-विरोधी’ नारे लगाए उन्हें छोड़कर कन्हैया को गिरफ्तार किया गया। कन्हैया को जेएनयू से देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जहां पर 9 फरवरी को कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे।

Related Articles

Back to top button