ज्ञान भंडार

ज्यादातर लोगों को रात में आते हैं इस तरह के सपने, जानिए हर सपने का मतलब

रात को सोते समय हम सभी अक्सर सपने देखते ही हैं। स्वप्न ज्योतिष के अनुसार हर सपने का विशेष मतबल होता है। सपने हमारे भविष्य से गहरा संबंध रखते हैं। कुछ ऐसे सपने हैं जो अधिकतर लोग देखते हैं।

1. ऊंचाई से गिरने का सपना देखना
सपने में किसी ऊंची जगह से गिरते हुए सपना देखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके मन में कोई गलत काम करने की मंशा चल रही है। यह फिर किसी बात को लेकर आपके मन में कोई डर है।

2. पीछा करने का सपना देखना
यह सपना इशारा करता है कि आप किसी काम से पीछा छुड़ाना चाहते है या ऐसे काम को नजरअंदाज करना चाह रहे हैं।

3. सपने में दांत का टूटना
सपने में दांत को टूटते हुए देखना अशुभ होता है। दांतों का संबंध आत्मविश्वास से होता है। ऐसे सपने व्यक्ति को बहुत परेशान करते हैं।

4. मरने का सपना देखना
कई बार सपने में अपनी मौत दिखाई देती है। लेकिन यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आप अपनी किसी बुराई को छोड़ कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। सपने में किसी दूसरे की मृत्यु होते देखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब आपके जीवन में कुछ नया होने वाला है।

5. बार-बार गिरने का सपना देखना
सपने में अगर आप बार-बार ठोकर खाकर गिरे तो समझिए आपकी कोई बड़ी परेशानी का अंत जल्द ही होने वाला है।

6. देरी से पहुंचना या ट्रेन का छूटना
कहीं पर देर से पहुंचने का सपना देखना इस बात की ओर इशारा करता है कि आप विशेष कार्य को लेकर बेहद गंभीर और उत्साही हैं।

7. पानी का सपना देखना
सपने में पानी देखना आपकी किसी परेशानी का जल्द ही अंत होने वाला है इस बात की ओर इशारा करता है।

Related Articles

Back to top button