राज्यराष्ट्रीय

झारखंड के पलामू में मारे गए 12 नक्सली

naxals5पलामू : झारखंड में पुलिस मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं। इस मामले पर बात करते हुए झारखंड के सीएम रघुबर दास ने कहा,”लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं, पूरी दुनिया में क्रान्तियां ‘सत्याग्रह’ द्वारा ही लाई गई हैं।” उन्होंने कहा,”मैं भटके हुए लोगों से अपील करता हूं कि मुख्य धारा में वापस लौट आएं, अपनी समस्या रखें और सरकार के साथ सहयोग करें।” पुलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम अच्छे से कर रही है और लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रख रही है।
झारखंड के पलामू जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए। पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल ने कहा, मुठभेड़ रांची से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बकोरिया गांव में हुई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ऑपरेशन) एस एन प्रधान ने बताया कि यह मुठभेड़ रात लगभग एक बजे हुई। माओवादियों के इस जिले में जाने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कोबरा बटालियन और जिला पुलिस मौके पर रवाना हुई। प्रधान ने कहा कि सुरक्षा जवानों को देखकर माओवादी वाहन से उतर आए और उन्होंने जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में 12 माओवादी मार गिराए गए।

Related Articles

Back to top button