National News - राष्ट्रीयState News- राज्य
झारखंड में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

गढवा (झारखंड) : झारखंड के गढवा जिले में गढवा-अम्बिकापुर सड़क पर आज एक बस के खाई में गिर जाने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से बिहार के सासाराम जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वह सुबह करीब पांच बजे खाई में गिर गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।