मनोरंजन

टाइगर को छोड़ अब आदित्य के साथ रोमांस करती नजर आएंगी दिशा पटानी

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में है। सन्डे के दिन दिशा पटानी अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ लंच डेट पर नजर आई थी। दिशा इस साल सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आने वाली है। ये फिल्म दिशा के लिए बहुत ही बड़ी फिल्म होगी। वहीं अब एक और खबर सामने आ रही है कि दिशा पटानी जल्द एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ रोमांस करती नजर आने वाली है।

खबरों की माने तो डायरेक्ट मोहित सूरी एक रोमांटिक बनाने वाले है। जिसमे दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर साथ नजर आने वाले है। अभी तक फिल्म के नाम की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले दिनों खबर थी कि इस फिल्म का ऑफर कृति सेनॉन को मिला है। लेकिन अब दिशा का नाम सामने आ रहा है हालाकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म को लव रंजन और जे शेवाकरामी मिलकर प्रोड्यूस करने वाले है।

इस फिल्म को गोवा में शूट किया जाना है और फिल्म की कहानी भी गोवा के इर्द गिर्द घूमने वाली है। अगर आदित्य रॉय कपूर मोहित की इस फिल्म में नजर आते है तो ये उनकी दूसरी फिल्म साथ होगी। इससे पहले भी दोनों फिल्म आशिकी 2 में काम कर चूके है। वैसे शनिवार को आदित्य ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनने जा रही मल्टी स्टारर फिल्म कलंक की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकार नजर आने वाले है।

Related Articles

Back to top button