TOP NEWSफीचर्ड

‘डियर’ विवाद पर स्मृति ने खुद को बताया ‘देश की अंटी ‘

smriti_irani_dear_controversy_2016616_14731_16_06_2016नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर ‘डियर’ शब्द को लेकर मचे विवाद के बीच ईरानी ने अपने फेसबुक पेज पर विस्तृत जवाब दिया है। स्मृति ने कहा है कि वो उनमें से नहीं, जो मुंह बंद करके बैठ जाएं। जवाब के अंत में मानव संसाधन मंत्री ने खुद को ‘आंटी नेशनल’ कहा है।

अशोक चौधरी ने स्मृति को कहा था ‘डियर’

गौरतलब हो कि बीते मंगलवार को बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी को ‘डियर’ कहकर संबोधित किया था, जिस पर ईरानी ने सख्त एतराज जताया था। स्मृति के ऐतराज के बाद मंत्री ने माफी भी मांग ली थी, लेकिन ये विवाद ठंडा नहीं हुआ था। इसको लेकर अब सोशल मीडिया के जरिये ही केंद्रीय मंत्री ने एक लंबा जवाब लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ‘जब मैं छोटी थी, उस वक्त लड़कियों को जवाब नहीं देने के लिए कहा जाता था। लोगों को इससे फर्क नहीं पड़ता था कि लड़के, लड़कियों को कितना अपमानित करते थे।’

अपने फेसबुक पेज पर लिखा स्मृति ने जवाब

स्मृति ने कहा है, ‘अगर कोई लड़की जवाब देती भी थीं तो उसे अक्खड़ मान लिया जाता था। सवाल ये है कि उन्हें (लड़कियों) जवाब क्यों नहीं देना चाहिए? लड़कियों को चुप रहने को क्यों कहा जाता है?’ स्मृति ने कहा- मुझे आंटी नेशनल कहिए, फर्क नहीं पड़ता। मैं आलोचना का सामना करने में विश्वास करती हूं, इससे भागती नहीं।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, बिहार के एजुकेशन मिनिस्टर अशोक चौधरी ने नई एजुकेशन पॉलिसी को लेकर स्मृति को ट्विटर पर ‘डियर’ कहकर सवाल किया था। इस पर स्मृति ने एतराज जताया था। बाद में इस बहस में ट्विटर यूजर्स भी कूद पड़े थे। अशोक चौधरी ने अपने ट्वीट में कहा था, ‘डियर स्मृति ईरानी जी, कभी राजनीति और भाषण से वक्त मिले तो शिक्षा नीति की तरफ भी ध्यान दें।’

चौधरी ने लिखा था, ‘डियर स्मृति ईरानी जी, हमें नई एजुकेशन पॉलिसी कब मिलेगी? आपके कैलेंडर में 2015 कब खत्म होगा।’

इसके बाद स्मृति ने इस पर अपनी पोस्ट में जवाब दिया और कहा- ‘महिलाओं को कब से ‘डियर’ कहकर संबोधित करने लगे अशोकजी?’

हालांकि अशोक चौधरी ने अपने ट्वीट के संबोधन पर स्मृति ईरानी से माफी मांग ली थी। साथ ही उनसे ये सवाल भी किया था कि पता नहीं, डियर में उन्हें क्या अपमानजनक लगा।

 

Related Articles

Back to top button