अन्तर्राष्ट्रीय

तीन साल से बिना कपड़ों के घूम रही महिला ब्लॉगर, यह है कारण

वाशिंगटन। महिलाओं का स्तन शरीर का कुदरती हिस्सा है, लेकिन कई बार इसके कारण खासा विवाद पैदा हो जाता है। इसी कड़ी में ताजा विवाद पैदा हुआ है #Freethenipple अभियान के कारण।

अमेरिका के कई प्रांतों और दुनिया में अधिकांस जगहों पर महिलाओं का सार्वजनिक तौर पर खुले ब्रेस्ट में दिखना अपराध माना जाता है। ‘गो टॉपलेस’ के मुताबिक उताह में तो ब्रेस्ट दिखाना अवैध व दंडनीय है।

2014 में विलीस नाम की एक महिला इंस्टाग्राम की सेंसरशिप पॉलिसी के विरोध में टॉपलेस होकर पूरे न्यूयॉर्क शहर में घूमी थीं। कई और महिलाएं भी खुले ब्रेस्ट के साथ सार्वजनिक स्थान पर जाने को लेकर लड़ रही हैं।

इनके साथ ही 27 साल की चेल्सिया कोविंगटन पिछले 3 साल से सार्वजनिक तौर पर बिना ब्रेस्ट ढंके लोगों के सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि पुरुष बिना सीना ढंके बेबाक सार्वजनिक तौर पर घूमते हैं। इसी तरह महिलाओं को भी अपनी मर्जी से बिना सीना ढंके चलने-घूमने की आजादी होनी चाहिए।

वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क में, ऐसी जगहें जहां महिलाओं के बिना ब्रेस्ट ढके पब्लिक जगहों पर जाने में कोई पाबंदी नहीं है, कोविंटन पिछले 3 साल से बिना ब्रेस्ट ढंके ही जाती हैं। वह अपने अनुभवों को अपने ब्लॉग पेज पर साझा भी करती हैं। महिला अधिकारों और लैंगिग समानता के लिए यह उनकी कोशिश का हिस्सा है।

यह मुद्दा उस समय अंतरराष्ट्रीय निशाने पर आया जब अपने बच्चे को दूध पिलाने की सामान्य तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डालने वाली कई महिलाओं की ऐसी तस्वीरें हटा दी गईं या फिर उनके अकाउंट को ही सस्पेंड कर दिया गया। यह नियम पुरुषों पर लागू नहीं है। वे बिना कमीज या बिना बनियान के, खुले सीने की अपनी तस्वीरें खुलेआम बेपरवाह होकर लगा सकते हैं। यह असमानता हर जगह है।

 

Related Articles

Back to top button