राज्य
तड़के से ही शहर में मूसलाधार बारिश, कई स्कूलों को करनी पड़ी छुट्टी

ग्वालियर.मानसून की बेरुखी से जुलाई में पानी को तरसे शहर में सावन की विदाई से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। भादों की शुरूआत से ही हर दिन छिटपुट बारिश हो रही है। बुधवार को दोपहर में करीब एक घंटे की तेज बारिश के बाद गुरुवार को तड़के ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जो करीब 2 घंटे तक जारी रही। अल सुबह जम कर हुई बारिश, स्कूलों को करनी पड़ी छुट्टी….

– पूरा सावन सूखा बीतने के बाद विदाई के समय मानसून शहर पर पसीजने लगा और पूर्णिमा के एक दिन पहले शहर में अच्छी बारिश हुई।
– भादों की शुरुआत में भी दिन भर फुहारें गिरती रहीं। बुधवार दोपहर शहर में करीब १ घंटे जम कर बारिश हुई। इसके बाद बारिश बंद हो गई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे
– गुरुवार सुबह तड़के से पूरे2 घंटे तक जम कर बारिश हुई। शहर की सड़कें लबालब हो गईं। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश जारी रही। सुबह 10 बजे तक करीब 60 mmबारिश दर्ज की गई। कई स्कूलों में पानी भर जाने की वजह से सुबह की शिफ्ट में बच्चों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी।