अजब-गजबराज्यराष्ट्रीय

दबंग संग रोमांस की तमन्ना है मिस यूनीवर्स की

kमुम्बई। बॉलीवुड के दबंग की दीवानगी सात समंदर पार भी कम नहीं। मिस यूनीवर्स ओलविया कल्पो बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के साथ सिलवर स्क्रिन पर रोमांस करने की तमन्ना रखती हैं। अमेरिका की जानी मानी मॉडल और मिस यूनीवर्स कल्पो हाल ही में भारत पर आईं हैं। इस दौरे के दौरान वह यहां सामाजिक कार्य के अलावा बॉलीवुड से जुड़ने की संभावनाओं पर भी गौर करेंगी। ओलविया ने कहाकि सलमान न केवल भारत बल्कि सात समंदर पार भी काफी लोकप्रिय अभिनेता हैं। हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उनकी मुरीद हैं और उनके साथ काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहाकि मैं भी सलमान के साथ काम करना चाहती हूं। उनका मानना है कि बॉलीवुड में सभी बड़ सितारों की अपनी फैन फॉलोइंग है। ओलविया भी अपनी फैन फॉलोइंग भारत में बनाना चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button