पर्यटन
दुनिया की 8 ऊंची चोटियों से घिरे नेपाल की खूबसूरती देखने आते हैं टूरिस्ट
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/10/2_1445657347.jpg)
द
स्तक टाइम्स/एजेंसी : नेपाल जाने का रास्ता काठमांडू शहर से ही है, यह नेपाल की राजधानी है। 2000 साल से ज्यादा पुराना यह शहर दुनिया के पहले 10 लोकप्रिय शहरों में शुमार है। काठमांडू का नाम “कस्थ-मंडप’ शब्द, यानी लकड़ी के घर से पड़ा है। इस जगह को पुराने समय की कहानियों में शगरीला-ला भी कहा गया है। पहली चीज जो नेपाल का नाम सुनकर ध्यान में आती है, वो है मांउट एवरेस्ट। दुनिया की दस सबसे ऊंची चोटियों में से आठ नेपाल में हैं। अप्रैल में आए भूकंप के बाद अब नेपाल को पुन: सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। टूरिज्म नेपाल की इकोनॉमी का एक अहम हिस्सा है, इसलिए यहां पर्यटकों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाता है।
![2_1445657347](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/10/2_1445657347.jpg)
यहां जरूर जाएं
ललितपुर, पाटन और भक्तपुर, तीनों को जोड़कर बनती है काठमांडू घाटी। इसे यूनेस्को ने विश्व विरासत स्मारक घोषित किया है। कीर्तिपुर इस घाटी का सबसे पुराना बसा शहर है। यहां सिर्फ 15 किमी के क्षेत्र में सात विश्व विरासत स्थल देखे जा सकते हैं। यहां के बौद्ध मंदिर और चोटी पर बना विशाल स्तूप देखते ही बनता है। इस चोटी से पूरा काठमांडू दिखाई देता है।
Other tourist places: पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार चौक, थमेल चौक, मांउट एवरेस्ट