राज्य

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, जंगल में नग्न हालत में मिली लाश

शिमला : उपमंडल ठियोग के कोटखाई में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई| बताया जा रहा है कि आरोपियों ने छात्रा को मारकर उसे नंगा कर जंगल में फेंक दिया| लापता छात्रा का शव कोटखाई क्षेत्र केहलाइला जंगल में मिला है। छात्रा के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। कोटखाई के सरकारी स्कूल में पढऩे वाली यह छात्रा चार जुलाई को सुबह स्कूल गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी थी। परिजनों ने बुधवार सायं उसे खोजना शूरू किया लेकिन देर रात उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार सुबह जंगल में ढूंढऩा शुरू किया तो स्कूल जाने वाले रास्ते से कुछ दूरी पर छात्रा का शव पड़ा था। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कपड़े करीब 20 फुट दूर फेंके हुए थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताते हैं कि वह अपने भाई के साथ कोटखाई में मामा के पास रहती थी। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्जकर जांच तेज कर दी है। अभी आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। किशोरी के साथ पहले दुष्कर्म हुआ है उसके बाद उसकी हत्या की गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button