National News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिउत्तर प्रदेशफीचर्ड

देश हित में तीसरे मोर्चे का गठन जरूरी: अखिलेश

pndछपरा।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने देश हित में तीसरे मोर्चे के गठन पर जोर देते हुये आज कहा कि मोर्चे को मजबूत बनाने के लिये उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को भी आमंत्रित किया है। श्री यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुये कहा कि देशको विकास के पथ आगे बढ़ाने और साम्प्रदायिक शकितयों से मुकाबला करने के लिये तीसरे मोर्चे का अस्तित्व में आना काफी जरूरी हो गया है । उन्होंने कहा कि कांगे्रस और भारतीय जनता पार्टी से अलग एक मजबूत मोर्चा बनाने की जरूरत है ताकि लोगो को एक मजबूत विकल्प दिया  जा सके। उन्होंने कहा कि कांगे्रस और भाजपा की राजनीति देश हित में अच्छी नहीं है। इससे पूर्व श्री यादव ने छपरा में एक निजी विद्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिये दुनियां के कोने-कोने से लोग यहां आते थे। यह खुशी की बात है कि एक बार फिर से नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार के संबंधों की चर्चा करते हुये कहा कि देश के किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं का परिणाम बिहार और उत्तर प्रदेश के बिना अधूरा है।   

Related Articles

Back to top button