धोनी को सताया ‘संन्यास’ का डर, कोच से बातचीत का VIDEO वायरल

टीम इंडिया ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया के हीरो महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में नाबाद 87 रन जड़कर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अब भी दुनिया के सबसे धांसू मैच फिनिशर हैं।
वहीं, इस दौरे का आखिरी मैच खत्म होने के बाद एक बेहद अजीबोगरीब चीज़ देखने को मिली, जिस पर शायद फैंस का ध्यान नहीं गया। वो यह कि मैच खत्म होने के बाद माही ने कोच संजय बांगड़ को अंत में गेंद थमाई।
See #Dhoni when gave ball to the coach and said ” Ball lelo nahi to bolega retirement lerahe ho” 😂
even even #Dhoni wants to play more. #AUSvIND #INDvAUS #Chahal #Jadhav #WhistlePodu@ChennaiIPL pic.twitter.com/B5dMVQEzhR— Lakshay Rohilla 🧢🇮🇳 (@lakshayrohilla3) January 18, 2019
दरअसल एमएस धोनी ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था तो उन्होंने गेंद हाथ में ले रखी थी। इस वाकये के बाद धोनी के हाथ में जब भी गेंद नजर आई, अटकलों का बाजार गर्म हो गया कि धोनी संन्यास ले रहे हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था।धोनी ने अब अंत में संजय बांगड़ को गेंद देते हुए यही कहा कि गेंद अपने पास रख लो, वरना सब सोचेंगे कि मैं संन्यास ले रहा हूं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक जड़कर धोनी ने विश्व कप 2019 के लिए अपनी दावेदारी और भी ज्यादा मजबूत कर ली है।
देखें वीडियो: