अद्धयात्म
नवरात्रि 2018: दुर्गा सप्तशती के पाठ में छिपे होते हैं कई चमत्कारी लाभ

नवरात्रि में शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व होता है। 18 मार्च से चैत्र मास का नवरात्रि है। इसमें नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इन नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है। अगर किसी कारण से आप इन नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती नहीं कर सकते हैं तो इन दिनों कुछ मंत्रों का जप करने बहुत ही शुभ फल की प्राप्ति संभव है।

धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मंत्र का जप करें।
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।
दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।।
इसके अलावा बुरी नजर से बचने के लिए यह मंत्र बहुत जप बहुत उपयोगी है
शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके।
घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।।
अच्छी सेहत के लिए इस मंत्र का जप करना चाहिए।
देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।