अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

नहर में समाई यात्री बस, 10 की मौत

bus-fall_57baaa2146dd5खम्माम :तेलंगाना के खम्माम जिले में नागार्जुन सागर नहर पर निर्मित पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गई। पुल से गुजरने वाली बस नहर में गिर गई। इतना ही नहीं इस यात्री बस के नहर में गिरने से करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीक के चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दौरान यह बस हैदराबाद से काकीनाड़ा की ओर जा रही थी। इस बस में 31 यात्री शामिल थे। दरअसल बस अनियंत्रित होकर नागार्जुन सागर की नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में करीब 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार दिया गया लेकिन उन्होंने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया।

इस मामले में जब पुलिस को जानकारी मिली तो वह जांच में लग गई। इस दुर्घटना को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्रद्रपेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया। सरकार की और से पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button