अन्तर्राष्ट्रीय

निशुल्क भोजन और पैसो के लिए नाइजर में हुई भगदड़, 20 की मौत, मरने वालों में महिलाएं और बच्‍चे शामिल

अफ्रीकी देश नाइजर में भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 15 महिलाएं एवं पांच बच्‍चे शामिल हैं। इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। दिफा के क्षेत्रीय गवर्नर इस्सा लेमाइन ने बताया कि हादसा सोमवार को दिफा के युवा एवं सांस्कृतिक केंद्र में उस समय हुई, जब शरणार्थियों को निशुल्क भोजन और पैसे बांटे जा रहे थे। क्षेत्रीय गवर्नर लेमाइन ने अस्पताल में घायलों का दौरा करने के बाद टेलीविजन पर मरने वालों की पुष्टि की है।

बता दें कि यहां ढाई लाख से अधिक शरणार्थी और विस्थापित लोग रह रहे हैं। दिफा नगर निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि यहां खाद्य सामग्री, भोजन बनाने वाला तेल, कपड़े और पैसे बांटे जाने थे, और हजारों की संख्या में लोग केंद्र और आसपास के क्षेत्र में एकत्र थे।

उन्होंने बताया कि जैसे ही पहले व्यक्ति को सामान मिला, तो वहां मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और इसके बाद राहत सामग्री जल्दी पाने के चक्कर में महिलाएं और बच्चे धक्का मुक्की करने लगे।

शरणार्थियों को भोजन वितरण के दोरान भागादौड़ी में कुछ लोग जमीन में गिर गए और देखते देखते वहां भगदड़ मच गई। दिफा के गवर्नर इसा लेमीन ने अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद कहा कि दुर्भाग्यवश 15 महिलाओं और पांच बच्चों की जान चली गई। नाइजीरिया के एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि सहायता सामग्री पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो के गवर्नर बाबागाना उमरा जुलूम द्वारा बंटवाई जा रही थी। सहायता कर्मियों ने मृतक आंकड़े की पुष्टि करते हुए 10 लोगों के घायल होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि नाइजीरिया और चाड से लगे इस क्षेत्र में नाइजीरिया का बोको हराम जिहादी समूह 2015 से लगातार हमले कर रहा है। यहां कुल 1,19,000 नाइजीरियाई शरणार्थी हैं।

Related Articles

Back to top button