राष्ट्रीय

नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष होंगे डॉ. राजीव कुमार, अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा

अरविंद पनगढ़िया के इस्तीफा के बाद खाली नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद को भर दिया गया है। डॉ. RAJIV KUMAR को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अरविंद पनगढ़िया के बाद वह नीति आयोग के दूसरे उपाध्यक्ष होंगे।नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष होंगे डॉ. राजीव कुमार, अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफाइसके अलावा AIIMS के डॉक्टर विनोद पॉल को नीति आयोग का सदस्य बनाया गया है। अध्यापन क्षेत्र में वापसी के लिए पनगढ़िया पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वह 30 दिनों के नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं और 1 सितंबर को कार्यमुक्त होंगे।

रणबीर कपूर से डर गए थे रणवीर सिंह, जानें किस…वजह से बदलना चाहते थे नाम

डॉक्टर राजीव कुमार जानेमाने अर्थशास्त्री हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था पर कई किताबें भी लिख चुके हैं। लखनऊ और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले राजीव 2010-2012 तक इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री के महासचिव रह चुके हैं।

वह 2006-08 तक भारत सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य रहे हैं। राजीव सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के सीनियर फेलो और पहले इंडिया फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं।

 

Related Articles

Back to top button